
खबर शेयर करें
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएगा सेवा-समर्पण अभियान : धरमलाल कौशिक
*जिला कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर मंथन, नारायण चंदेल रहे मुख्य वक्ता*
बिलासपुर, 05 सितंबर 2026। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज न्यायधानी बिलासपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प एवं सेवा-समर्पण अभियान की जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी उपस्थित रहे। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले एक माह के व्यापक सेवा-समर्पण अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रमुखों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, संगठनात्मक तैयारियों तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन के अद्वितीय उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यह यात्रा अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की यात्रा है। इस अभियान के माध्यम से हम उनके प्रेरणादायी कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाएंगे।श्री धरमलाल कौशिक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। 25 वर्षों में उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सत्ता सेवा का साधन है। यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का अवसर है।"
उन्होंने आगे कहा कि इस एक माह के दौरान जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दिव्यांग सहायता, बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा संवाद एवं विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के सुशासन के मॉडल पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्री कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाएं और मोदी जी के सेवा-समर्पण के संदेश को हर घर तक पहुँचाएं।
इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर बिलासपुर पूजा विधानी, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय साहित भाजपा कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



